top of page

जनचेतना अभियान से सुरक्षित होगा महिलाओं का सफर

Publish Date:Tue, 10 Dec 2019 06:14 AM

फरीदाबाद : महिलाओं के आने-जाने के रास्तों, परिवहन के साधनों को सुरक्षित बनाने के मुद्दे को लेकर महिला अधिकारों पर काम करने वाली संस्था ब्रेकथ्रू अब एक अभियान चलाएगी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 10 से 19 दिसंबर तक यह अभियान चलेगा। इस अभियान के माध्यम से मेवला महाराजपुर, डबुआ कालोनी और बसेलवा कालोनी के 27 स्थानों पर जाकर महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिसा रोकने के मुद्दे पर मैजिक शो होगा। शो के माध्यम से सीधे समुदाय से चर्चा कर उन्हे महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल देने के लिए जागरूक किया जाएगा। 

 
 
 

Comments


bottom of page